28.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयहेडलाइंस

मध्य प्रदेश चुनाव : भाजपा ने जारी की 92 उम्मीदवारों की पांचवीं सूची, कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का काटा टिकट

नई दिल्ली, 21 अक्टूबर । भाजपा ने मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 92 उम्मीदवारों की अपनी पांचवीं सूची जारी कर दी है। भाजपा ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय का टिकट काटकर इंदौर-3 विधानसभा सीट से राकेश गोलू शुक्ला को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी द्वारा कैलाश विजयवर्गीय को विधानसभा चुनाव में उतारने के साथ ही यह तय माना जा रहा था कि एक परिवार से एक ही व्यक्ति को टिकट देने के नियम का पालन करते हुए पार्टी इस बार उनके बेटे का टिकट काट सकती है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में जेपी नड्डा की अध्यक्षता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश के लिए इन 92 उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी गई थी और पार्टी ने शनिवार को इस लिस्ट को जारी कर दिया।

शनिवार को जारी उम्मीदवारों की अपनी पांचवी लिस्ट में भाजपा ने शिवपुरी से देवेंद्र कुमार जैन, ग्वालियर पूर्व से माया सिंह, ग्वालियर दक्षिण से नारायण सिंह कुशवाह, कोलारस से महेंद्र यादव, टीकमगढ़ से राकेश गिरी, दमोह से जयंत मलैया, सिंगरौली से रामनिवास शाह, होशंगाबाद से सीतासरन शर्मा, भोपाल दक्षिण पश्चिम से भगवान दास सबनानी, राजगढ़ से अमर सिंह यादव और इंदौर-5 से महेंद्र हार्डिया सहित 92 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं।

भाजपा ने मध्य प्रदेश के लिए अपने पांचों लिस्ट को मिलाकर 228 उम्मीदवारों के नाम अब तक घोषित कर दिए हैं। पार्टी को मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधान सभा के लिए अब सिर्फ 2 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करना बाकी है।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading