35.2 C
Jabalpur
June 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

यूएई में कोरोना के 574 नए मामले, कुल संख्या 70,805

दुबई, 2 सितम्बर | संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में कोरोनावायरस के 574 नए मामले दर्ज होने के बाद यहां कुल मामलों की संख्या 70,805 हो गई है।

यूएई के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी।

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, यहां एक दिन में 560 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हो गए हैं, जिसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की कुल संख्या 61,491 हो गई है।

मंगलवार को यहां इस बीमारी से एक भी मौत दर्ज नहीं की गई जिसके बाद कोविड-19 से मरने वालों की कुल संख्या अभी भी 384 बनी हुई है।

बता दें कि खाड़ी के देशों में यूएई में ही कोरोनावायरस के मामले सबसे पहले दर्ज हुए थे।

अन्य ख़बरें

महिला टी20 विश्व कप: हरमनप्रीत कौर ने बनाया रिकॉर्ड, पूर्व भारतीय कप्तान को पीछे छोड़ा

Newsdesk

ओमान तट पर इंजन फेल होने से डूबा ‘विराट-1’, 14 भारतीय क्रू मेंबर्स को किया गया रेस्क्यू

Newsdesk

ट्रंप ने कहा ‘ईरान संग समझौता ओबामा के जेसीपीओए से बेहतर’, आखिर क्या थी वो डील?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading