35.5 C
Jabalpur
April 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोहेडलाइंस

जबलपुर :- पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राकेश ने अपना दृष्टि पत्र पेश किया।

जबलपुर :- पश्चिम विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राकेश ने अपना दृष्टि पत्र पेश किया। दृष्टि पत्र के माध्यम से राकेश सिंह ने पश्चिम विधानसभा का पांच साल का ब्लू प्रिंट पेश किया है। राकेश सिंह ने कहा की 17 नवंबर को हम सब मतदान करने जा रहे हैं। यह चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। मात्र जबलपुर पश्चिम ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश के भविष्य को तय करने वाला, चुनाव है। हमारा देश प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से आगे बढ़ रहा है। संपन्न हो रहा है, समृद्ध हो रहा है। किंतु कुछ शक्तियां, भारत के इन मजबूत कदमों को रोकना चाहती हैं। इस देश से सनातन को संपूर्ण मिटाना चाहती हैं। श्री राम का अस्तित्व नकारने वाले, भगवान राम हुए ही नहीं, यह सिद्ध करने, अनेकों वकील लगाने वाले, रामसेतु को तोड़ने का प्रयास करने वाले, आज राम भक्त बनकर, मोदी जी के विकास की रफ्तार को रोकना चाहते हैं। हमें उन्हें पहचाना होगा। जबलपुर पश्चिम के और अपने प्रदेश के सुखद, समृद्ध, आश्वासक भविष्य के लिये भाजपा की सशक्त सरकार बनाने में सभी अपना सहयोग अवश्य देने के लिए राकेश सिंह सेन पश्चिम विधानसभा के मतदाताओं से अपील की है।

बाइट –राकेश सिंह – भाजपा उम्मीदवार पश्चिम विधानसभा

जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट

अन्य ख़बरें

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Newsdesk

4 दिनों से लापता डीजे संचालक का कुएं में मिला शव, सोने की बात कहकर निकला घर से

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading