27.5 C
Jabalpur
September 30, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म

गुरुग्राम, 10 सितम्बर | एक प्राइवेट विश्वविद्यालय की 18 साल की छात्रा ने आरोप लगाया है कि गुरुग्राम के सरहौल गांव के एक निवासी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पुलिस ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी।

लड़की दिल्ली की निवासी है और एक प्राइवेट विश्वविद्यालय में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है।

अपनी शिकायत में छात्रा ने कहा, “हमारी दोस्ती अफेयर में तब्दील हो गई। हम जल्दी-जल्दी मिलने लगे। जुलाई 2020 में वह एमजी रोड पर स्थित एक होटल में ले गया और मेरे साथ शारीरिक सम्बंध बनाए। इसके बाद भी उसने मेरे साथ कई बार शारीरिक सम्बंध बनाए।”

लड़की ने कहा कि युवक ने उससे शादी का वादा किया था और इसके लिए उससे पैसे भी लिए थे।

लड़की को जब लगा कि युवक उसे धोखा दे रहा है तो उसने गुरुग्राम पुलिस की शरण ली और बुधवार को अपने साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया।

पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है और उसका मेडिकल टेस्ट कराया गया।

पुलिस ने आईपीसी की धाराओं और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाने वाले नकली कॉल सेंटर का भंडाफोड़

Newsdesk

वित्त मंत्री सीतारमण से बैठक के बाद व्यापारियों ने वापस लिया ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान

Newsdesk

जो नशे में गुरुओं का अपमान करे, वो पंजाब को नशामुक्त नहीं कर सकता : अमित शाह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading