23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहेडलाइंस

फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज, 21 नवंबर से पहले ही ओटीटी पर रिलीज होगी थलपति विजय की लियो!

साउथ सुपस्टार थलापति विजय की फिल्म लियो नें बॉक्स ऑफिस धमाल मचा रखा है.रिलीज होने के बाद भी फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी तगड़ा क्रेज देखने को मिल रहा है. ये फिल्म 19 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म ने अपनी ताबड़तोड़ कमाई से कई रिकोर्ड्स कायम किए. वहीं, अब फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है, लेकिन इसकी रिलीज डेट प्रीपोन्ड हो गई है.दरअसल, सिनेमाघरों में गर्दा उड़ाने के बाद अब लियो ओटीटी पर धमाल मचाने के लिए तैयार है. कुछ दिन पहले खबर आई थी फिल्म 21 नवंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफिल्क्स पर रिलीज होने जा रही है. लेकिन अब मिली इंडिया डॉट कॉम में छपी रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म इससे पहले ही ओटीटी पर रिलीज होने वाली है. इस रिपोर्ट के मुताबिक थलापति विजय की लियो 21 के बजाए 16 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी. हालांकि, अभी इसकी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है.इस खबरे के बाद ये कह सकते हैं कि अगर ये सच हुआ तो थलापति के फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज के कम नहीं होगा. बता दें कि, इस फिल्म को लोकेश कंगाराज ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में थलापति विजय के साथ ही संजय दत्त,त्रिशा, गौतमम वासुदेव मेमन, मिस्किन,मडोना सेबेस्टन जैसे कई स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म की कहानी और भरपूर एक्शन के दर्शकों ने काफी पसंद किया है. ये फिल्म रिलीज के 6 दिन में ही 500 करोड़ पार करने वाली पहली तमिल फिल्म बन गई है. फिल्म को लेकर क्रिटिक्स और दर्शकों की तरफ से काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिल रहा है.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading