30.5 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

नई पीढ़ी को ‘गोलमाल’ के बारे में बात करता देख आनंदित होता हूं: अमोल पालेकर

मुंबई, 11 सितंबर | वयोवृद्ध अभिनेता अमोल पालेकर को यह जानकर खुशी हुई कि उनकी साल 1979 की कॉमेडी क्लासिक ‘गोलमाल’ के बारे में आज की पीढ़ी के युवा बाते करते हैं।

हृषिकेश मुखर्जी की फिल्म की कहानी का विषय यह था कि कैसे एक आदमी नौकरी पाने के लिए झूठ बोलता है, लेकिन जब उसके रूढ़िवादी बॉस को संदेह होता है तो किस तरह चीजें जटिल हो जाती हैं।

पालेकर ने कहा, “फिल्म की शूटिंग पिकनिक की तरह थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान हमें बहुत मजा आता था। उत्पल दा (दत्त) के साथ मेरी दोस्ती बहुत अलग और अनमोल थी, क्योंकि हम अपने थिएटर के दिनों से एक-दूसरे को जानते थे।”

उन्होंने आगे कहा, “अक्सर, ²श्यों की शूटिंग करते समय वह मुझे मेरे प्रदर्शन को सुधारने के तरीके बताते थे, जिसके अनुसार वह अपने स्वयं के प्रदर्शन में सुधार लाते थे। हमारा लेने-देने वाला रिश्ता था! हृषि दा(निर्देशक) अपनी प्रतिक्रिया साझा करने से पहले हमें अधिकांश ²श्यों को अपने तरीके से सुधारने देते थे।”

उन्होंने आगे कहा, “‘गोलमाल’ की शूटिंग के दौरान हमने जो मजेदार और अनमोल पल जिये थे, वही इस फिल्म में दिखते हैं और वह आज भी जिंदा है।

पालेकर ने ‘सा रे गा मा’ के एपिसोड की शूटिंग के दौरान बीते दिनों को याद करते हुए कहा, “आज की पीढ़ी को भी इस फिल्म के बारे में बात करता देख बहुत खुशी हो रही है।”

अन्य ख़बरें

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading