34 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

चीन में कोरोना के 49 गंभीर मामले, जनवरी बाद सबसे कम

As the world grapples to deal with the unseen enemy COVID-19 (coronavirus), DocuBay – the global premium video-on-demand membership service designed to explore documentaries – brings a 50-minute feature titled ‘Epicenter: 24 hours in Wuhan’. The documentary is a humane and compassionate story, highlighting how the people of the Chinese city of Wuhan banded together to fight the COVID-19 outbreak.

बीजिंग, 25 अप्रैल | चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने शनिवार को कहा कि देश में कोरोनवायरस के कारण गंभीर स्थिति में केवल 49 लोग है जो जनवरी के अंत के बाद से सबसे कम आंकड़ा है। समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक, स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि पिछले दिसंबर में वुहान में प्रकोप शुरू होने के बाद पहली बार, इनमें से कोई भी गंभीर कोविड-19 मामला शहर में दर्ज नहीं किया गया था, जहां वर्तमान में कोरोना संक्रमण के 23 मामले सक्रिय हैं।

आयोग के अनुसार, मध्य रात्रि तक, 12 नए मामले दर्ज किए गए थे, जिनमें से 11 आयातित मामले हैं।

बाकी मामले स्थानीय हैं जो हेइलोंगजियांग प्रांत में सामने आए हैं, जो रूस की सीमा से लगता है और हाल के दिनों में रूस के यात्रियों के बीच संक्रमण पाया गया है जिससे चीन को पड़ोसी देश के साथ अपनी सीमा को बंद करना पड़ा है।

यह लगातार नौवां दिन भी है जब चीनी अधिकारियों ने किसी की मौत दर्ज नहीं की है इसलिए चीन में आधिकारिक तौर पर कन्फर्म किए गए 82,816 मामलों में कोविड-19 की वजह से होने वाली मौतों की कुल संख्या 4,632 से अधिक है।

देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 77,346 है जबकि 838 अभी भी सक्रिय मामले हैं।

अब तक, रोगियों के निकट संपर्क में आए 729,287 लोगों की चिकित्सा निगरानी की गई है, जिनमें से 8,493 अभी भी निगरानी में हैं और इनमें से 17 के वायरस से संक्रमित होने का संदेह है।

चीन में 29 ऐसे नए मामले भी सामने आए हैं जिनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है, बिना लक्षणों के चिकित्सा निगरानी में रहने वालों की संख्या 983 हो गई है।

अन्य ख़बरें

दुनिया के केंद्रीय बैंक अगले पांच वर्षों में बढ़ाएंगे अपना गोल्ड रिजर्व, डॉलर की कम होगी हिस्सेदारी : वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल

Newsdesk

भारत-खाड़ी देशों के बीच गहरे पानी में एनर्जी पाइपलाइन बनाने की रिपोर्ट्स को केंद्र ने किया खारिज

Newsdesk

फीफा ने नस्लभेदी इशारा करने के आरोपों से ऑस्ट्रेलियाई वीएआर इवांस को बरी किया

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading