30.5 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बाल हिंसा खत्म करने की दिशा में यूनीसेफ के एडवोकेट बने आयुष्मान

मुंबई, 11 सितम्बर | बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना यूनीसेफ इंडिया के सेलेब्रिटी एडवोकेट के तौर पर चुने गए हैं, जो बाल हिंसा को खत्म करने की दिशा में अपना योगदान देंगे। आयुष्मान हैशटैगफॉरएवरीचाइल्ड के लिए अधिकारों पर बात करते नजर आएंगे। अभिनेता का कहना है कि उन्हें उस हर बच्चे की फिक्र है, जो एक सुरक्षित बचपन के अनुभव से वंचित रहे हैं।

आयुष्मान ने कहा, “सेलेब्रिटी एडवोकेट के तौर पर यूनीसेफ के साथ जुड़कर मुझे बेहद खुशी हो रही है। मुझे लगता है कि जिंदगी में एक अच्छी शुरुआत के सभी हकदार होते हैं। जब घर पर मैं अपने बच्चों को एक सुरक्षित व खुशनुमा माहौल में खेलते हुए देखता हूं, उस वक्त मुझे हर उस बच्चे का ख्याल आता है, जिन्हें एक सुरक्षित बचपन का अनुभव कभी नहीं मिल पाया है और जो घर या बाहर हिंसा के माहौल में बड़े हो रहे हैं।”

अभिनेता का कहना है कि वह इन्हीं मासूम बच्चों के अधिकारों को अपना समर्थन देने के लिए तैयार हैं, ताकि वे भी हिंसा से मुक्त एक बेहतरीन माहौल में एक खुश, स्वस्थ और शिक्षित नागरिक के तौर पर अपनी जिंदगी में आगे बढ़ें।

अन्य ख़बरें

केरल बजट में मलयालम सिनेमा को बड़ा तोहफा, मोहनलाल ने कहा- ‘नई ताकत और वैश्विक पहचान मिलेगी

Newsdesk

हर मुश्किल में मुझे संभाल ही लेंगे’, फादर्स डे पर नील भट्ट समेत तमाम टीवी सितारों ने साझा की यादें

Newsdesk

सिंगापुर में होगी ‘तुम से तुम तक’ के खास ट्रैक की शूटिंग, निहारिका चौकसे ने जताया उत्साह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading