30.5 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
खेल

कोनमेबोल ने मेसी को विश्व कप क्वालीफायर में खेलने की अनुमति दी

ब्यूनस आयर्स, 11 सितम्बर | दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कोनमेबोल) ने कहा है कि स्टार फुटबालर लियोनेल मेसी अगले महीने इक्वाडोर के खिलाफ होने वाले 2022 फीफा विश्व कप क्वालीफायर में अर्जेंटीना की ओर से खेल सकते हैं। मेसी पर पिछले साल जुलाई में कोपा अमेरिका टूर्नामेंट के तीसरे प्लेऑफ में चिली के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान एक का निलंबन लगा दिया गया था। अर्जेंटीना ने इस मैच को 2-1 से जीता था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआर की रिपोर्ट के अनुसार, कॉनमेबोल ने कहा कि एक साल के बाद सीमाओं का कानून समाप्त हो गया है और मेसी अब आठ अक्टूबर को ब्यूनस आयर्स में इक्वाडोर के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इक्वाडोर के मैच के पांच दिन बाद अर्जेंटीना को क्वालीफायर में अपने दूसरे मैच के लिए बोलिविया का दौरा करना है।

2022 में फीफा विश्च कप का आयोजन 21 नवंबर से 18? दिसंबर तक कतर में किया जाएगा।

अन्य ख़बरें

पीटी ऊषा ‘इंडियन एथलेटिक्स अवार्ड्स’ में ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड’ से सम्मानित

Newsdesk

दोहा डायमंड लीग में चौथा स्थान, नीरज चोपड़ा बोले- अपने प्रदर्शन से काफी खुश हूं, आगे इससे भी अच्छे थ्रो करूंगा

Newsdesk

दूसरा टेस्ट: अंतिम दिन न्यूजीलैंड को महज 5 विकेट दरकार, कप्तान जो रूट से इंग्लैंड को आस

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading