33.1 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

अमित शाह और जेपी नड्डा ने दी गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 14 नवंबर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने देशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दी है।

अमित शाह ने गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “सभी को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण सभी पर अपनी कृपा व आशीर्वाद बनाये रखें। जय श्री कृष्ण!”

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “प्रकृति की उपासना, गोधन संवर्धन और पर्यावरण के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक पर्व ‘गोवर्धन पूजा’ की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा प्राप्त कर हम सभी गोधन के संरक्षण का संकल्प लें। लोक-आस्था का यह पावन पर्व सभी के जीवन में नवीन ऊर्जा व बंधुत्व का संचार करे, हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो। जय श्रीकृष्ण!”

भाजपा ने भी देशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए एक्स पर पोस्ट कर कहा, “समस्त देशवासियों को गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं।”

अन्य ख़बरें

पद्म पुरस्कार: राष्ट्रपति मुर्मु 23 जून को शिबू सोरेन और अलका याज्ञनिक समेत 65 अन्य को सम्मानित करेंगी

Newsdesk

‘भविष्य’ पोर्टल से पेंशनभोगियों की जिंदगी हुई आसान, पेंशन प्रक्रिया हुई तेज और पारदर्शी: सरकार

Newsdesk

हैदराबाद में ईडी की बड़ी कार्रवाई: हीरा ग्रुप की 159 करोड़ की संपत्तियों की नीलामी पूरी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading