31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस के बाद थलापति विजय की लियो नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी, रिलीज तारीख आई सामने

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलापति विजय की फिल्म लियो ने टिकट विंडो पर अच्छा कलेक्शन किया। न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बल्कि वर्ल्डवाइड भी फिल्म की कमाई देखने लायक रही। फिल्म को पांच भाषाओं में रिलीज किया गया था। वहीं जिन लोगों ने थिएटर में फिल्म को देखने का चांस मिस कर दिया, उनके लिए ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मूवी को देखने का सुनहरा मौका है।लियो दुनियाभर में 500 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली फास्टेस्ट तमिल फिल्म बन गई। 19 अक्टूबर को रिलीज हुई इस मूवी का कॉम्पटीशन साउथ के साथ ही हिंदी की कुछ मूवीज के साथ भी था। लेकिन सभी को दरकिनार करते हुए थलापति विजय की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर हिट का परचम लहराया। अब मूवी की ओटीटी रिलीज डेट सामने आ गई है। लियो फिल्म इंडिया में 24 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर और दुनियाभर में 28 नवंबर को तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा। लियो तमिल फिल्म इंडस्ट्री में हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म की लिस्ट में शामिल हो चुकी है। इंडिया में मूवी ने 417 करोड़ और वर्ल्डवाइड 615 करोड़ के आसपास की कमाई की है। इस आंकड़े के साथ ये फिल्म इस साल की तमिल फिल्म इंडस्ट्री की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है। वहीं, कुल आंकड़ों में 2.0 इस लिस्ट में पहले नंबर पर और लियो दूसरे नंबर पर है।लोकेश कनगराज द्वारा डायरेक्ट की गई इस मूवी में थलापति विजय ने लीड रोल प्ले किया है। इसके अलावा तृषा कृष्णन और संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में हैं।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading