31.8 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

न्यूजीलैंड में कोविड के 3 नए मामले

वेलिंगटन, 15 सितम्बर | न्यूजीलैंड में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के तीन नए मामले सामने आए। मंगलवार को देश के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि तीनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के अनुसार, तीन मामलों में एक व्यक्ति 30 साल से ऊपर का है और दो बच्चे भी शामिल हैं जो 9 सितंबर को दुबई से न्यूजीलैंड लौटे। इसके अलावा और कोई सामुदायिक संक्रमण का मामला सामने नहीं आया है।

फिलहाल चार लोग कोविड-19 के संक्रमण के बाद अस्पताल में भर्ती हैं, जिसमें से दो आईसीयू में हैं। देश में फिलहाल एक्टिव मामलों की संख्या 83 है। जिसमें से 28 बाहर से आए हुए लोग हैं।

न्यूजीलैंड में कोरोनावायरस के पुष्ट मामलों की संख्या 1,450 है, जबकि यहां 24 लोग इस बीमारी से अपनी जान गवां चुके हैं।

सरकार ने फैसला किया है कि ऑकलैंड को छोड़ कर देश के अन्य शहरों में बंदिशें 21 सितंबर से कम कर दी जाएंगी।

अन्य ख़बरें

कैलाश मानसरोवर यात्रा की तैयारी पूरी, श्रद्धालु मौसम की चुनौतियों के लिए रहें तैयार

Newsdesk

स्विट्जरलैंड में समझौता वार्ता के बीच ट्रंप की धमकी जारी, ईरान को फ‍िर दी हमले की चेतावनी

Newsdesk

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 22 जून को दे सकते हैं इस्तीफा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading