May 1, 2026
सी टाइम्स
व्यापार

सेंसेक्स 250 अंक उछला, 11,300 के ऊपर चढ़ा निफ्टी

मुंबई, 29 सितम्बर | घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को लगातार तीसरे दिन तेजी के रुझानों के बीच आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा उछला और निफ्टी 11,300 के ऊपर तक चढ़ा। विदेशी बाजारों से मिले मजबूत संकेतों से भारतीय शेयर बाजार मे कारोबारी रुझान तेज था। सुबह 9.25 बजे सेंसेक्स बीते सत्र से 213.87 अंकों यानी 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 38,195.50 पर कारोबार कर रहा था और निफ्टी भी 65.50 अंकों यानी 0.58 फीसदी की तेजी के साथ 11,293.05 पर बना हुआ था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 195.23 अंकों की तेजी के साथ 38,176.86 पर खुला और 38,235.94 तक उछला जबकि शुरूआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स का निचला स्तर 38,121.47 रहा।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी बीते सत्र से 61.05 अंकों की तेजी के साथ 11,288.60 पर खुला और 11,305.40 तक उछला जबकि आरंभिक कारोबार के दौरान निफ्टी का निचला स्तर 11,266.25 रहा।

अन्य ख़बरें

डेनमार्क का सीएचआईपी बना डब्ल्यूएचओ का सहयोगी केंद्र, एचआईवी और टीबी से लड़ाई को मिलेगा बल

Newsdesk

एक दशक में यूपीआई ट्रांजैक्शन की संख्या में करीब 12,000 गुना उछाल : सरकार

Newsdesk

भारत में घरों की बिक्री 2026 की पहली तिमाही में 8 प्रतिशत बढ़ी, नए लॉन्च में 13 प्रतिशत का उछाल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading