37.3 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीराष्ट्रीयहेडलाइंस

वर्चुअल रियलिटी में माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट का उपयोग कर सकते हैं मेटा क्वेस्ट यूजर्स

सैन फ्रांसिस्को, 16 दिसंबर । माइक्रोसॉफ्ट ने मेटा क्वेस्ट स्टोर पर फ्री में बेसिक ऑफिस सूट लॉन्च किया है, जिसमें वर्ड, एक्सेल और पावरपॉइंट शामिल हैं।

अब, मेटा क्वेस्ट हेडसेट के यूजर्स वर्चुअल रियलिटी में इन ऐप्स का फ्री में यूज कर सकते हैं।

शुरुआत में, यूजर्स को माइक्रोसॉफ्ट और चार उपलब्ध मेटा क्वेस्ट हेडसेट (ओकुलस क्वेस्ट, मेटा क्वेस्ट 2, मेटा क्वेस्ट प्रो और मेटा क्वेस्ट 3) में से किसी एक की आवश्यकता होगी।

एंड्रॉइड सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, अब उन्हें बस मेटा क्वेस्ट स्टोर पर जाकर माइक्रोसॉफ्ट पावरपॉइंट, एक्सेल और वर्ड ऐप फ्री में डाउनलोड करना होगा।

तीनों ऐप्स का यूज करने में सक्षम होने के लिए यूजर्स को केवल एक बार अपने माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट में लॉग इन करना होगा।

कंपनी ने ऐप्स का आकार बहुत छोटा लगभग 1.3 एमबी रखा है, क्योंकि तीनों ऐप्स क्लाउड पर चल रहे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह क्वेस्ट हेडसेट पर परफॉर्मेंस को हाई रखने के लिए है, जिससे आप क्वेस्ट यूआई के नीचे यूनिवर्सल मेनू बार पर आइकन टैप करके ऐप्स के बीच जल्दी से मल्टीटास्क कर सकते हैं।

रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि यूजर्स नीचे यूनिवर्सल होम बार पर प्रत्येक ऐप के आइकन को टैप करके और पकड़कर, फिर इसे तीन एक्सेसिबल विंडो पॉजिशन में से एक पर ले जाकर मेटा क्वेस्ट पर सभी तीन ऐप एक साथ चला सकते हैं।

इस बीच, माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाले गेमिंग कंसोल ब्रांड एक्सबॉक्स ने घोषणा की है कि उसकी क्लाउड गेमिंग सर्विस अब मेटा क्वेस्ट वीआर हेडसेट डिवाइस पर उपलब्ध है।

माइक्रोसॉफ्ट ने एक ब्लॉगपोस्ट में कहा, “आप मेटा क्वेस्ट 2, 3 या प्रो हेडसेट, लेटेस्ट क्वेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट, एक्सबॉक्स गेम पास अल्टीमेट मेंबरशिप, सपोर्टेड कंट्रोलर और हाई-स्पीड इंटरनेट कनेक्शन के साथ सैकड़ों गेम खेल सकते हैं।”

अन्य ख़बरें

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

भारत दुनिया को दे रहा अनोखे और बेजोड़ आर्थिक अवसर: पीयूष गोयल

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading