23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनहेडलाइंस

लोकप्रिय थिएटर निर्देशक प्रशांत नारायणन का निधन

तिरुवनंतपुरम, 28 दिसंबर । कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे लोकप्रिय थिएटर निर्देशक प्रशांत नारायणन ने गुरुवार को एक सरकारी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी नारायणन एक नाटक लेखक थे, जिन्होंने 25 नाटकों की पटकथा लिखी।

51 वर्षीय नारायणन को नाटक ‘छायामुखी’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है, जिसमें अभिनेता मोहनलाल और अभिनेता से सीपीआई-एम विधायक बने मुकेश ने अभिनय किया था।

सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें यहां सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां दोपहर में उनका निधन हो गया।

उन्होंने सी.जी. नम्पुथिरी से कला का ज्ञान लेकर अपने कलात्मक करियर कथकली की शुरुआत की। एक किशोर के रूप में उन्होंने अपना काम शुरू किया। तीन दशकों के करियर में उन्होंने 2003 में सर्वश्रेष्ठ नाटककार के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार जीता था।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading