29.2 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजन

कंटेंट की दौड़ में आगे ‘मिजार्पुर’ के दूसरे सीजन को मिली सोलो रिलीज

मुंबई, 2 अक्टूबर | लॉकडाउन के दौरान सिनेमाघरों के बंद होने से सभी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बैक टू बैक कई कंटेंट रिलीज किए जा रहे हैं। ‘मिजार्पुर’ के सीरीज की बात करें, तो इस पर दर्शकों की निगाहें हमेशा से ही टिकी रही हैं। ऐसे में, 23 अक्टूबर को ‘मिजार्पुर’ सीरीज के दूसरे सीजन को सोलो व फेस्टिव रिलीज मिल रही है। एमेजॉन प्राइम वीडियो द्वारा इस शो पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, जिसका यह शो हकदार भी है।

इस बीच कई बड़ी परियोजनाएं ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होंगी जैसे कि ‘लक्ष्मी बॉम्ब’, लेकिन इसे ‘मिजार्पुर’ की रिलीज के बाद ही जारी किया जाएगा क्योंकि एक ही दिन में रिलीज करने से दर्शकों के एक बड़े समूह को अपनी ओर आकर्षित कर पाना मुश्किल साबित होगा।

‘मिजार्पुर’ के दूसरे सीजन का इंतजार दर्शकों को एक काफी लंबे समय से है। ऐसे में इस सीरीज के साथ किसी और परियोजना को रिलीज करना जोखिमभरा हो सकता है।

‘मिजार्पुर’ की लोकप्रियता ने इसे अपने आप में एक ब्रांड बना दिया है और यही वजह है कि शो को एक विशेष सोलो व फेस्टिव रिलीज मिल रही है।

अली फजल, पंकज त्रिपाठी द्वारा अभिनीत इस गैंगस्टर ड्रामा के पहले सीजन को 2018 के नवंबर में रिलीज किया गया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। सीरीज का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया है, जो पुनीत कृष्णा द्वारा रचित है और गुरमीत सिंह व मिहिर देसाई द्वारा निर्देशित है।

अन्य ख़बरें

बेटी डियानी संग डांस करते नजर आए फरदीन खान, पोस्ट शेयर कर बेटी के लिए लिखा भावुक नोट

Newsdesk

फेमिना मिस इंडिया 2026 की विजेताओं ने साझा किए कामयाबी के मंत्र

Newsdesk

भारत की पहली प्लेबैक सिंगर: जिनकी गायकी के सख्त खिलाफ थे पिता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading