23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

प्रभास की सालार ने पार किया 300 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा

शाहरुख खान की डंकी से भिड़ंत के बावजूद प्रभास की फिल्म सालार: पार्ट 1 – सीजफायर शुरुआत से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।22 दिसंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का बेशुमार प्यार मिल रहा है।इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड बनाए हैं और यह इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है।बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई करने वाली यह फिल्म वीकडेज में भी बढिय़ा कमाई कर रही है।प्रभास की सालार ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने अपनी रिलीज के 7वें दिन 13.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 308.90 करोड़ रुपये हो गया है।सालार का देश में ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में डंका बज रहा है। दुनियाभर में यह फिल्म 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर चुकी है।सालार का निर्देशन प्रशांत नील ने किया है, जो केजीएफ जैसी सुपरहिट फ्रैंचाइजी दर्शकों के बीच पेश कर चुके हैं।प्रभास के साथ इस फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में हैं। श्रुति हासन और जगपति बाबू भी इसका अहम हिस्सा हैं।निर्माताओं ने सालार के अंत में फिल्म की दूसरी किस्त का ऐलान कर दिया है, जिसका नाम सालार: पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम है।इसकी कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां सालार का अंत हुआ है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading