29.2 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

मिस्टर कश्यप ने पुलिस के सामने झूठ बोला है : पायल घोष

बई, 2 अक्टूबर | अभिनेत्री पायल घोष ने शुक्रवार को कहा कि अनुराग कश्यप ने उनके खिलाफ लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों पर अपना बयान देते हुए पुलिस के सामने झूठ बोला है। पायल उनका लाइ डिटेक्टर, पॉलीग्राफी टेस्ट और नार्को एनालाइसिस कराना चाहती है। ज्ञात हो कि पायल ने हैशटैगमीटू अभियान के तहत अनुराग पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं।

शुक्रवार को अपने पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए और बेटी बचाओ हैशटैग का इस्तेमाल करते हुए पायल ने अपने सत्यापित अकांउट से ट्वीट किया, “मिस्टर कश्यप ने पुलिस के सामने दिए अपने बयान में झूठ बोला है। सच का पता लगाने के लिए मेरे वकील अनुराग कश्यप का नार्को एनालिसिस, लाइ डिटेक्टर और पॉलिग्राफ टेस्ट कराए जाने की एप्लीकेशन देंगे। न्याय पाने के लिए आज पुलिस थाने में एप्लीकेशन दी जाएगी।”

कश्यप गुरुवार को वर्सोवा पुलिस के समक्ष उपस्थित हुए जहां उन्होंने सभी आरोपों से इनकार किया है।

फिल्म निर्माता की वकील प्रियंका खिमानी ने एक बयान में कहा, “मिस्टर कश्यप ने स्पष्ट रूप से ऐसी किसी भी घटना के कभी होने से इनकार किया है और उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से भी इनकार किया है।”

अन्य ख़बरें

बेटी डियानी संग डांस करते नजर आए फरदीन खान, पोस्ट शेयर कर बेटी के लिए लिखा भावुक नोट

Newsdesk

फेमिना मिस इंडिया 2026 की विजेताओं ने साझा किए कामयाबी के मंत्र

Newsdesk

भारत की पहली प्लेबैक सिंगर: जिनकी गायकी के सख्त खिलाफ थे पिता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading