25.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

आलिया भट्ट ने शेयर की न्यू ईयर सेलिब्रेशन की फोटोज, एक्ट्रेस को किस करते दिखे रणबीर कपूर

मुंबई, 2 जनवरी । एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने नए साल के जश्न की कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में उनके पति रणबीर कपूर और प्यारी नन्हीं राहा नजर आ रही है।

8.2 करोड़ फॉलोअर्स वाली आलिया ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर की, जिसमें उनको रणबीर और राहा के साथ एन्जॉय करते देखा जा सकता है।

पहली तस्वीर में रणबीर आलिया के गालों पर किस करते नजर आ रहे है। दोनों जश्न के मूड में हैं।

दूसरी तस्वीर आलिया ने वाइट ड्रेस और बटरफ्लाई हेडबैंड पहना हुआ है और वह एक क्लब में बैठी हुई हैं।

तीसरी तस्वीर में आलिया अपनी बेटी राहा को गोद में लिए हुए है और बैकग्राउंड में सनसेट का सुंदर नजारा है।

इनके अलावा, अन्य तस्वीरों को शेयर करते हुए ‘गली बॉय’ फेम दिवा ने पोस्ट को कैप्शन दिया, “आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।”।

रणवीर सिंह ने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर किया।

आलिया और रणबीर ने 14 अप्रैल 2022 को मुंबई में अपने आवास पर पारंपरिक हिंदू रीति रिवाजों से शादी की। नवंबर 2022 में उन्होंने अपनी बेटी राहा को जन्म दिया।

वर्कफ्रंट की बात करें तो, आलिया की पाइपलाइन में ‘जिगरा’ है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading