32.5 C
Jabalpur
June 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

कोरोना से संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप सैन्य अस्पताल में भर्ती

न्यूयॉर्क, 3 अक्टूबर | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को वाशिंगटन में देश के प्रमुख सैन्य अस्पताल (मिलिट्री हॉस्पिटल) में भर्ती कराया गया है, जहां से वह कुछ दिनों के लिए काम करेंगे।

इससे पहले शुक्रवार को, उनके डॉक्टर शॉन कॉनले ने कहा कि ट्रंप का बायोटेक कंपनी, रेजेनरॉन द्वारा उत्पादित एक प्रयोगात्मक दवाओं के साथ इलाज किया जा रहा है।

व्हाइट हाउस में रिकॉर्ड एक वीडियो में अनौपचारिक रूप बोलते हुए ट्रंप ने कहा, “मैं वाल्टर रीड हॉस्पिटल जा रहा हूं। मुझे लगता है कि मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, लेकिन हम यह सुनिश्चित करने जा रहे हैं कि चीजें सही हों। फर्स्ट लेडी भी ठीक हैं।”

ट्रंप की पत्नी मेलानिया भी कोरोनावायरस से संक्रमित हैं और व्हाइट हाउस में क्वांरटीन में हैं।

124 किलोग्राम से अधिक वजन वाले 74 वर्षीय ट्रंप के गुरुवार को कोरोना पॉजिटिव होने के बारे में पता चला था।

ट्रंप की प्रवक्ता केलीग मैकनेनी ने कहा कि राष्ट्रपति ऊर्जा से भरपूर हैं और उनमें कोरोना के हल्के लक्षण हैं और वह पूरे दिन काम कर रहे।

ट्रंप हेलीकॉप्टर की ओर जाते समय फिट मालूम पड़े, जिससे वह वाल्टर रीड मेडिकल सेंटर गए, जहांआमतौर पर राष्ट्रपति का इलाज किया जाता है और उन्हें काम जारी रखने के लिए सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।

ट्रंप की आगामी प्रचार अभियान योजनाओं फिलहाल रद्द कर दिया गया है। अभियान के वरिष्ठ सलाहकार कोरी लेवांडोवस्की ने सीबीएस न्यूज को यह बताया।

अन्य ख़बरें

लिथियम व्यापार से ऊर्जा सुरक्षा तक, भारत-अर्जेंटीना साझेदारी हो रही मजबूत: राजदूत मारियानो कॉसिनो

Newsdesk

नई दिल्ली में भारत-मोरक्को की बैठक, आतंकवाद के खिलाफ साझेदारी मजबूत करने पर जोर

Newsdesk

भारत और मंगोलिया रणनीतिक साझेदार ही नहीं, आध्यात्मिक भाई-बहन भी हैं : एस जयशंकर

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading