23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयमनोरंजनमनोरंजन (टेलीविज़न)हेडलाइंसहॉलीवुड

गोल्डन ग्लोब्स 2024: आयो एडेबिरी ने ‘द बियर’ के लिए बेस्ट टेलीविजन फीमेल एक्टर का जीता अवॉर्ड

लॉस एंजेलिस, 8 जनवरी । ‘द बियर’ ने अपना दूसरा गोल्डन ग्लोब जीता। एक्ट्रेस-कॉमेडियन आयो एडेबिरी ने बेस्ट टेलीविजन फीमेल एक्टर- म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीज का अवॉर्ड जीता।

आयो एडेबिरी ने ‘द मार्वलस मिसेज मैसेल’ के लिए राचेल ब्रोसनाहन को, ‘एबॉट एलीमेंट्री’ के लिए क्विंटा ब्रूनसन को, ‘द ग्रेट’ के लिए एले फैनिंग को, ‘ओनली मर्डर्स इन द बिल्डिंग’ के लिए सेलेना गोमेज़ को और ‘पोकर फेस’ के लिए नताशा लियोन को पीछे छोड़ दिया।

‘द बियर’ यंग शेफ कारमेन “कार्मी” बर्ज़ैटो की कहानी है, जिसका किरदार जेरेमी एलन व्हाइट ने निभाया है। कार्मी कोअपने बड़े भाई की आत्महत्या के बाद अपने परिवार की इतालवी बीफ सैंडविच की दुकान संभालना पड़ता है।

वह एक मिशेलिन स्टार रेस्तरां में काम करने की अपनी दुनिया को पीछे छोड़कर, इसे चलाने के लिए शिकागो अपने घर आता है।

उसे अपने भाई के भारी कर्ज, खस्ताहाल रसोई और अनियंत्रित कर्मचारियों से निपटने के साथ-साथ अपने दर्द और पारिवारिक आघात से निपटना पड़ता है।

ऑफिशियल एक्स हैंडल ने एक्ट्रेस को बधाई देते हुए लिखा, ”’द बियर’ की आयो एडेबिरी बेस्ट टेलिविजन फीमेल एक्टर- म्यूजिकल/कॉमेडी सीरीज की विजेता हैं! हैशटैग गोल्डन ग्लोब्स…”

81वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स इस समय कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में चल रहे हैं।

भारतीय दर्शक इस अवॉर्ड शो को लायंसगेट प्ले पर स्ट्रीम कर सकते हैं।

अन्य ख़बरें

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

यमन में फिर बढ़ा तनाव: हूती विद्रोहियों और सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच मिसाइल, ड्रोन और हवाई हमलें

Newsdesk

इटली में नहीं थमी व‍िरोध की आग: महंगाई और सैन्य खर्च के खिलाफ कई शहरों में प्रदर्शन, पुलिस से झड़प

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading