32.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

सलमान खान द बुल के लिए हर रोज ले रहे 3.5 घंटे की ट्रेनिंग, डाइट बदली

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म द बुल में ब्रिगेडियर फारुख बुल्सारा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। एक्टर को दिवाली सीजन में ब्लॉकबस्टर फिल्म टाइगर 3 में देखा गया था।सलमान खान हर रोज 3.5 घंटे की ट्रैनिंग ले रहे हैं। एक्टर ने किरदार की तैयारी के तहत अपनी डाइट में भी थोड़ा बदलाव किया है। फिल्म की टीम ने 29 दिसंबर को मुंबई में महूरत शॉट के साथ शुरुआत की और सुपरस्टार अर्धसैनिक बलों के साथ ट्रैनिंग भी ले रहे हैं।एक सूत्र ने कहा, सलमान खान फिल्म में ब्रिगेडियर फारुख बुल्सारा का भूमिका निभाएंगे, जिन्होंने 1988 में मालदीव में ऑपरेशन कैक्टस का नेतृत्व किया था। वह अपकमिंग धर्मा प्रोजेक्ट में एक अर्धसैनिक अधिकारी की भूमिका निभाएंगे, जिसकी शूटिंग फरवरी में शुरू होगी। ब्रिगेडियर बुल्सारा का किरदार निभाने के लिए सुपरस्टार को कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग से गुजरना पड़ रहा है।विष्णु वर्धन द्वारा निर्देशित और धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित द बुल, ऑपरेशन कैक्टस की एक रीटेलिंग पेश करती है, जिसमें 3 नवंबर 1988 को इंडियन आर्म्ड फोर्सेज ने मालदीव की मदद की थी, जब बिजनेसमैन अब्दुल्ला लुथुफी और पीपुल्स लिबरेशन ऑर्गनाइजेशन ऑफ तमिल ईलम (पीएलओटीई) में तख्तापलट की कोशिश की गई थी।भारतीय सेना ने कई सैनिकों को मार गिराया था और कुछ ही घंटों में राष्ट्रपति मौमून अब्दुल गयूम की सरकार पर नियंत्रण बहाल कर दिया था। सूत्र ने आगे कहा, सुपरस्टार चरित्र में ढलने के लिए प्रतिदिन 3.5 घंटे ट्रैनिंग ले रहे हैं। बेशक अपनी डाइट में मामूली बदलाव के साथ।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading