41 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीयहेडलाइंस

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए 26 सदस्यीय भारतीय पुरुष टीम घोषित

नई दिल्ली, 10 जनवरी  हॉकी इंडिया ने 22 जनवरी से दक्षिण अफ्रीका के केपटाउन में शुरू होने वाले चार देशों के टूर्नामेंट के लिए 26 सदस्यीय टीम की बुधवार को घोषणा की।

टूर्नामेंट में फ्रांस, नीदरलैंड, भारत और मेजबान दक्षिण अफ्रीका भाग लेंगे।

भारतीय टीम का नेतृत्व हरमनप्रीत सिंह करेंगे और एफआईएच प्लेयर ऑफ द ईयर विजेता हार्दिक सिंह उपकप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगे। जूनियर टीम के साथ शानदार प्रदर्शन के बाद युवा अरजीत सिंह हुंदल और बॉबी सिंह धामी को टीम में शामिल किया गया है।

गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कृष्ण पाठक और पवन के साथ-साथ डिफेंडर जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुमित, संजय और रबीचंद्र सिंह मोइरांगथेम को टीम में शामिल किया गया है।

टीम में चुने गए मिडफील्डर विवेक सागर प्रसाद, नीलकंठ शर्मा, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, विष्णुकांत सिंह, हार्दिक सिंह और मनप्रीत सिंह हैं। फॉरवर्ड पंक्ति में मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, आकाशदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, बॉबी सिंह धामी हैं।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के बारे में मुख्य कोच क्रेग फल्टन ने कहा, “हम ओलंपिक वर्ष में दक्षिण अफ्रीका दौरे के साथ सीज़न में जाने के लिए काफी उत्साहित हैं जहां हम गुणवत्ता वाली टीमों से खेलेंगे। हमने एक बड़ी टीम चुनी है। खिलाड़ियों का प्रदर्शन और इससे मुझे एफआईएच हॉकी प्रो लीग से पहले कुछ खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा मोड में देखने का मौका भी मिलेगा। टूर के लिए रवाना होने से पहले हमने एसएआई, बेंगलुरु में एक छोटा शिविर लगाया है। हमने दो युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया है सीनियर टीम में, और यह देखना दिलचस्प होगा कि हम जिस स्तर पर खेलते हैं उसके अनुसार वे खुद को कैसे ढालते हैं।”

टीम:

गोलकीपर: पीआर श्रीजेश, कृष्ण पाठक, पवन

डिफेंडर: जरमनप्रीत सिंह, जुगराज सिंह, अमित रोहिदास, हरमनप्रीत सिंह, वरुण कुमार, सुमित, संजय और रबीचंद्र सिंह मोइरांगथेम

मिडफील्डर: विवेक सागर प्रसाद, नीलकंठ शर्मा, राजकुमार पाल, शमशेर सिंह, विष्णुकांत सिंह, हार्दिक सिंह और मनप्रीत सिंह

फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, गुरजंत सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, आकाशदीप सिंह, अरजीत सिंह हुंदल, बॉबी सिंह धामी

अन्य ख़बरें

महिला टी20 विश्व कप: इन कारणों की वजह से खिताब की प्रबल दावेदार नजर आ रही भारतीय टीम

Newsdesk

पीएम मोदी को रिकॉर्ड कार्यकाल पर मिली बधाइयां, विदेशी मित्रों को धन्यावाद दिया

Newsdesk

इमिग्रेशन से जुड़ी अव्यवस्था को लेकर रुड गुलिट ने फीफा प्रेसिडेंट से इस्तीफा देने को कहा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading