November 8, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

उज्जैन से पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे अयोध्या

अयोध्या भोपाल 12 जनवरी । बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या में राम मंदिर में रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे।

बाबा महाकाल का यह प्रसाद अयोध्या जाएगा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को भोपाल में कहा कि हमारा पुराना सपना पूरा हो रहा है, इसमें मध्य प्रदेश कैसे पीछे रह सकता है। महाकाल मंदिर उज्जैन से 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पांच लाख लड्डू भेजे जाएंगे।

मुख्यमंत्री यादव ने आगे कहा की बाबा महाकाल का यह प्रसाद अयोध्या भेजा जाएगा । साथ ही उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह अयोध्या जरूर जाएं, लेकिन जिस राज्य के लिए जो तारीख दी गई हैश्‍ इस तारीख पर उन्हें जाना चाहिए। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री डाॅॅक्‍टर यादव उज्जैन से ही विधायक है और उन्हें बाबा महाकाल का बड़ा भक्त माना जाता है।

अन्य ख़बरें

अमेरिका से भारत तक गूंजेगी गाय‍िका मिलबेन की ‘ओम जय जगदीश हरे’ प्रस्‍तुत‍ि, सभी को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Newsdesk

बिहारियों और भगवान श्रीराम के अपमान के लिए सार्वजनिक रूप से माफी मांगे कांग्रेस: संजय सरावगी

Newsdesk

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग कराने वाला गैंगस्टर हैरी बॉक्सर हिरासत में

Newsdesk

Leave a Comment