June 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीयहेडलाइंस

कर्नाटक में नाबालिग छात्रा के साथ बस क्लीनर ने किया रेप

बेंगलुरु, 12 जनवरी । 9वीं कक्षा की छात्रा से बलात्कार के आरोप में कर्नाटक पुलिस ने 24 वर्षीय बस क्लीनर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि यह मामला बेंगलुरु ग्रामीण जिले के दबसपेट पुलिस स्टेशन की सीमा में दर्ज किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 14 साल की लड़की एक प्राइवेट बस से स्कूल जाती थी। लड़की एक सप्ताह पहले घर नहीं लौटी, इसके बाद माता-पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आनंद नाम का आरोपी उसे बेंगलुरु के येलहंका इलाके में एक किराए के मकान में ले गया था। जहां आरोपी ने छात्रा का ब्रेनवॉश करके उसका शोषण किया।

पुलिस ने घर पर छापा मारकर लड़की को छुड़ा लिया।

जांच से पता चला कि आरोपी को 2021 में बयादरहल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा से रिपोर्ट किए गए एक पॉक्सो मामले में जेल में था। आरोपी को पिछले साल रिहा कर दिया गया था।

अन्य ख़बरें

पनागर में महिला से झपटमारी, स्कूटी सवार बदमाश सोने की झुमकी छीनकर फरार

Newsdesk

शहपुरा पुलिस की कार्रवाई, कट्टा-कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में पुरानी रंजिश पर युवक पर चाकू से हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading