32.5 C
Jabalpur
June 23, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कश्मीर में हथियार तस्करी करने के पाक के मंसूबे को सेना ने किया नाकाम

श्रीनगर, 10 अक्टूबर | पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से युद्ध में इस्तेमाल होने वाली हथियारों की तस्करी भारतीय क्षेत्र में करने के आतंकवादियों के प्रयास को सेना ने नाकाम कर दिया है। सेना ने नियंत्रण रेखा के पास केरण सेक्टर में इन हथियारों और गोला बारूद को जब्त किया है। यह जानकारी अधिकारियों ने शनिवार को दी। सेना ने कहा, “सेना ने किशनगंगा नदी के पार रस्सी से बंधे एक ट्यूब में 2-3 लोगों को कुछ भेजते हुए देखा। सैनिकों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर चार एके -74 राइफलें, आठ मैगजीन और 240 राउंड जब्त किए।”

सेना ने कहा कि इस क्षेत्र को बंद कर दिया गया है और तलाश जारी है।

अन्य ख़बरें

चक्रवात और आपात स्थितियों के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार, समुद्र में बहकर आए मलबे पर नजर

Newsdesk

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading