21.8 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई महेश बाबू की गुंटूर कारम!

मकर संक्रांति और पोंगल के सुअवसर पर सिनेमाई बॉक्स ऑफिस पर दक्षिण भारत की फिल्मों का जलवा देखने को मिला। इनमें से कुछ के हिन्दी वर्जन ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। विशेष बात यह रही है कि इन सभी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन सफलता प्राप्त हुई है। वहीं इन फिल्मों के साथ हिन्दी में बनी श्रीराम राघवन की मैरी क्रिसमस को असफलता हाथ लगी है।महेश बाबू की लेटेस्ट बॉक्स ऑफिस रिलीज़ गुंटूर कारम 12 जनवरी को रिलीज़ होने के बाद से सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। फिल्म को ऑडियंस से काफी शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और टिकट खिड़की पर कैटरीना-विजय की मैरी क्रिसमस और धनुष की कैप्टन मिलर से लेकर शिवकार्तिकेय की आयलान और तेजा सज्जा की हनु मैन तक से क्लैश होने के बावजूद गुंटूर कारम छप्परफाड़ कमाई कर रही है। त्रिविक्रम श्रीनिवास द्वारा निर्देशित गुंटूर करम ने बॉक्स ऑफिस पर 41.3 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शानदार ओपनिंग की थी। इसके बाद से इस फिल्म ने देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। ये फिल्म कमाई के मामले में तमाम लेटेस्ट रिलीज फिल्म से काफी तेज दौड़ रही है और हर दिन करोड़ों में कलेक्शन कर रही है।गुंटूर कारम की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 41.3 करोड़ कमाए, दूसरे दिन 13.55 करोड़ का कलेक्शन किया, तीसरे दिन 14.05 करोड़ और चौथे दिन 14.1 करोड़ की कमाई की। वहीं अब इस फिल्म की रिलीज के 5वें दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं।रिपोर्ट के मुताबिक गुंटूर कारम ने रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसी के साथ इस फिल्म की पांच दिनों की कमाई 94.50 करोड़ रुपये हो गई है। गुंटूर कारम बॉक्स ऑफिस पर जिस अंदाज में कमाई कर रही है उसे देखते हुए यह तय है कि यह फिल्म बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को पार करने में सफल हो जाएगी।इस फिल्म ने कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस (पांच दिनो का कलेक्शन’2.53 करोड़) तेजा सज्जा की हनु मैन (पांच दिनो का कलेक्शन-68.60 करोड़), धनुष की फिल्म कैप्टन मिलर (पांच दिनो का कलेक्शन-35.07) को पीछे छोड़ दिया है और साल 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इनके अलावा गुंटूर कारम ने बॉक्स ऑफिस पर अयालान और नागा सामी रांगा को भी धो दिया है।गुंटूर कारम की स्टार कास्ट की बात करें तो इस फिल्म में महेश बाबू के अलावा राम्या कृष्णा, ब्रह्मानंदम, सुनील, जयराम, मीनाक्षी चौधरी, श्रीलीला और जगपति बाबू ने अहम रोल प्ले किया है। ये फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading