23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)

बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही हनु मान की रफ्तार, छठे दिन कर डाली बंपर कमाई

तेजा सज्जा स्टारर हनु मान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. डायरेक्टर प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस सुपरहीरो फिल्म ने दर्शकों के दिल जीत लिया है. तभी साउथ की ये मूवी हर दिन कमाई कर रही है. 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म की बेहतरीन कमाई का सिलसिला छठे दिन भी जारी है. तो आइए जानते हैं कि तेजा सज्जा की इस मूवी ने रिलिज के छठे दिन पर कितनी कमाई की….ओपनिंग डे पर 8.05 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस सुपरहीरो फिल्म की कमाई में तेजी से उछाल देखा जा रहा है. इसी के साथ ये फिल्म साल 2024 की पहली हिट फिल्म बन गई है. वहीं अब बॉक्स ऑफिस कलेक्शन का लेटेस्ट रिपोर्ट भी सामने आ गया है. तो आइए जानते हैं बुधवार को फिल्म ने कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया…रिपोर्ट के मुताबिक हनुमानÓ ने रिलीज के छटे दिन पर 11.50 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 80.46 करोड़ रुपये हुआ है.हनु मान की रफ्तार को देखकर यही लग रही है कि वीकेंड पर ये फिल्म 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. वहीं इन आंकड़ों को देखने के बाद ये कहना भी गलत नहीं होगा कि तेजा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोडऩे और बनाने वाली है. वहीं हनु मान के साथ बॉक्स ऑफिस पर कई सारी साउथ की फिल्मों का क्लैश हुआ था. लेकिन कमाई के मामले में हनु मान ने सभी को पछाड़ दिया. बता दें कि हनु मान के साथ कैप्टन मिलर, मैरी क्रिसमस, गुंटूर कारम और अयलान जैसी फिल्में रिलीज हुई थीं. लेकिन तेजा की मूवी सभी को कड़ी टक्कर देते हुए आगे निकले गई है. बता दें कि हनु मान तेलुगु, हिंदी, मराठी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, अंग्रेजी, स्पेनिश, कोरियाई, चीनी और जापानी सहित 11 भाषाओं में रिलीज हुई है. 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म में तेजा सज्जा, अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी और विनय राय अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading