November 8, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

उज्जैन में फल विक्रेता की पत्थर से कुचलकर हत्या

उज्जैन, 22 जनवरी । मध्य प्रदेश के उज्जैन में रविवार की देर रात फल का ठेला लगाने वाले युवक की पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी गई।

हत्या की वजह 20 हजार रुपये के लेनदेन को लेकर उपजा विवाद बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, चिमनगंज थाना क्षेत्र के छोटी मायापुरी इलाके में रहने वाले 26 वर्षीय बबलू कछुआ की रविवार की रात को कुछ लोगों से विवाद हो गया।

वे लोग उसके घर पर आए थे, तभी इन आरोपियों ने उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया।

गंभीर हालत में बबलू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक बबलू की मां की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। इन आरोपियों की इधर पकड़ के लिए पुलिस ने दो टीमें में गठित की है और उनकी तलाश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

राष्ट्रपति मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील

Newsdesk

कोपभवन में बैठे मंथरा-मारीच रच रहे अराजकता की साजिश: सीएम योगी

Newsdesk

जंगल, जमीन और फसल में बसती है आदिवासी दीपावली की खुशियां

Newsdesk

Leave a Comment