November 4, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

दिल्ली के रिसॉर्ट में उज्बेक महिला और भारतीय पुरुष का अर्धनग्न शव मिला

चंडीगढ़, 22 जनवरी । हरियाणा के सोनीपत जिले में ‘मेरा गांव मेरा देश’ रिसॉर्ट में उज्बेकिस्तान की एक महिला और दिल्ली के एक व्यक्ति के अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई है।

शव रिसॉर्ट के एक कमरे में पाए गए जहां दोनों ने रविवार रात को चेक-इन किया था। सोमवार सुबह रिसॉर्ट स्टाफ ने खिड़की से शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

एक अधिकारी ने कहा कि मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा।

पुरुष का शव बाथरूम के बाहर पड़ा था, जबकि लड़की बिस्तर पर मिली थी। दोनों अर्धनग्न अवस्था में थे।

मृत व्यक्ति की पहचान दिल्ली के अशोक विहार के रहने वाले हिमांशु (26) के रूप में हुई है, जबकि महिला की पहचान उज्बेकिस्तान की अब्दुलेवा (32) के रूप में हुई।

हिमांशु का परिवार अस्पताल पहुंच गया है, लेकिन कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। उज्बेकिस्तान दूतावास को अब्दुलेवा की मौत के बारे में सूचित कर दिया गया है। उसका पासपोर्ट घटना स्थल से बरामद किया गया।

अन्य ख़बरें

हादसे में मददगार बने कलेक्टर, पलटी ऑटो से यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Newsdesk

आरक्षक को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंदा, मौके पर दर्दनाक मौत; फरार चालक की तलाश में जुटी पुलिस

Newsdesk

गुप्तेश्वर चाकूबाजी मामले में नया मोड़, दूसरे पक्ष ने भी लगाए मारपीट और पथराव के आरोप; कृष-शालिनी निजी अस्पताल में भर्ती

Newsdesk

Leave a Comment