29.2 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

मप्र में कोरोना के मामले डेढ़ लाख के करीब

भोपाल,14 अक्टूबर | मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या डेढ़ लाख के करीब पहुंच गई है। वहीं बीमारों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी का क्रम बना हुआ है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा मंगलवार को जारी ब्यौरे के अनुसार राज्य में कुल मरीजों की संख्या 1 लाख 49 हजार 761 हो गई है। बीते 24 घंटों मे 1463 मरीज बढ़े है। मरीजों के मामले में इंदौर अव्वल बना हुआ है, यहां 418 मरीज बढ़े और यहां कुल मरीजों की संख्या 29938 हो गई है। वहीं भोपाल में 213 मरीज बढ़े हैं, यहां कुल मरीज 20244 हो गए हैं।

एक तरफ राज्य में बीते 24 घंटों मे 1463 मरीज बढ़े है वहीं इसी अवधि में 1718 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कुल अब तक 1 लाख 32 हजार 429 मरीज स्वस्थ हुए, वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 14661 है। अब तक बीमारी से कुल 2671 मरीजों की मौत हो चुकी है। इंदौर में 643 और भोपाल में 430 मरीजों ने दम तोड़ा है।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी को झालमुड़ी खिलाने वाला शख्स एसपीजी का अधिकारी नहीं, पीआईबी फैक्ट चेक ने बताई सच्चाई

Newsdesk

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले

Newsdesk

कूलर के पानी में डालें ये छोटी सी चीज, बदबू और मच्छरों से मिलेगी राहत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading