36.2 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंस

अफगानिस्तान : सेना के 2 हेलीकॉप्टर टकराए, 15 के मरने की आशंका

काबुल, 14 अक्टूबर | अफगानिस्तान के दक्षिणी हेलमंद प्रांत में सेना के दो हेलीकॉप्टरों के टकराने की घटना में कम से कम 15 लोगों की मौत होने की आशंका है। टोलो न्यूज के मुताबिक, प्रादेशिक राजधानी लश्कर गाह के दक्षिण-पश्चिम में नवा-ए-बरकजाई जिले में मंगलवार मध्यरात्रि को दुर्घटना हुई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, दो पड़ोसी प्रांतों के सैकड़ों तालिबानी आतंकियों के स्थानीय आतंकवादियों से मिल जाने और लश्कर गाह को अपने कब्जे में लेने की कोशिश करने के बाद प्रांत में हाल के दिनों में भारी संघर्ष देखने को मिला है।

इससे पहले, 24 सितंबर को उत्तरी बागलान प्रांत में तकनीकी खराबी के कारण अफगान वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो पायलट मारे गए थे।

अन्य ख़बरें

यूरोप के लिए खतरा बन रहा पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन: रिपोर्ट

Newsdesk

नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा, संपत्ति रखने व मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

Newsdesk

ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, भारत के साथ दिखाई एकजुटता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading