36.2 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीय

चीन में नाव पलटने से 2 की मौत, 4 लापता

बीजिंग, 14 अक्टूबर | दक्षिण चीन में नंगका तूफान के कारण पानी में उतरे रेत वाहक नाव के पलटने से दो लोगों की मौत हो गई और क्रू टीम के चार अन्य सदस्य लापता हो गए। यह जानकारी समुद्री अधिकारियों ने दी। हैनान प्रांत की राजधानी हाइको में सांसा मेरिटाइम रेस्क्यू सेंटर के अनुसार, ग्वांगझोउ शहर की ओर बढ़ने के दौरान 10 लोगों को ले जा रही नाव मंगलवार की रात 8 बजे के आसपास क्विंजोउ स्ट्रेट में पलट गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बचाव दल ने क्रू टीम के छह सदस्य को ढूंढ निकाला है, जिनमें से दो की बाद में मौत हो गई।

लापता व्यक्तियों की तलाश के लिए बचाव के प्रयास जारी हैं।

नंगका तूफान इस साल का 16वां तूफान है, इसने मंगलवार को शाम करीब 7:20 बजे, कियानहाई शहर, हैनान में दस्तक दी थी।

अन्य ख़बरें

यूरोप के लिए खतरा बन रहा पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठन: रिपोर्ट

Newsdesk

नेपाल के गृह मंत्री सुदान गुरुंग ने अपने पद से दिया इस्तीफा, संपत्ति रखने व मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप

Newsdesk

ऑस्ट्रेलिया और ब्रिटेन ने पहलगाम हमले के पीड़ितों को दी श्रद्धांजलि, भारत के साथ दिखाई एकजुटता

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading