41 C
Jabalpur
April 23, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेल्थ एंड साइंस

मलेशिया में कोरोना के 660 नए मामले

कुआलालंपुर, 15 अक्टूबर | मलेशिया में बुधवार को कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 660 नए लोगों को पॉजिटिव पाया गया, जिससे यहां मामलों की संख्या बढ़कर 17,540 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। स्वास्थ्य महानिदेशक टैन डॉ. नूर हिशाम अब्दुल्ला ने एक बयान में कहा कि देश के 660 नए मामलों में से 654 स्थानीय हैं, जबकि 6 बाहरी।

इस दौरान यहां कोरोनावायरस 233 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जिससे यहां ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 11,605 हो गई है। देश में रिकवरी दर 66.2 प्रतिशत है।

मलेशिया में सक्रिय मामलों की संख्या 5,768 है।

डॉ. नूर हिशाम अब्दुल्ला के अनुसार, इस दौरान यहां 4 लोगों की मौत हो गई है, जिससे कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 429 हो गई है।

अन्य ख़बरें

कूलर के पानी में डालें ये छोटी सी चीज, बदबू और मच्छरों से मिलेगी राहत

Newsdesk

राजस्थान: 7 दवाएं टेस्ट में हुईं फेल, बिक्री और उपयोग पर तुरंत लगाई गई रोक

Newsdesk

लापरवाही और अनियंत्रित चिकित्सा व्यवस्था के कारण पाकिस्तान में हेपेटाइटिस का बढ़ता संकट: रिपोर्ट

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading