23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
मनोरंजनमनोरंजन (रीजनल)हेडलाइंस

बॉक्स ऑफिस पर अभी भी बरकरार है हनुमान का जादू, 16वें दिन का कलेक्शन रहा शानदार

तेजा सज्जा की फिल्म हनुमान 12 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई थी. ये एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसकी कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. वहीं रिलीज के इतने दिनों बाद भी प्रशांत वर्मा की माइथोलॉजिकल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है. हांलाकि, बीच में फिल्म की रफ्तार धीमी हुई थी. लेकिन अब फिर से फिल्म पटरी पर आ गई है. वहीं अब फिल्म के 16वें दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है.फिल्म अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है.ओपनिंग डे पर 8.05 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली इस तेलुगु फिल्म को भी हिंदी बेल्ट में अच्छा रिस्पॉन्म मिल रहा है. बेहद कम बजट में बनी इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. तो आइए जानते हैं फिल्म ने अपनी तीसरे शनिवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कितने करोड़ रुपये का बिजनेस किया…।रिपोर्ट के मुताबिक हनुमान ने रिलीज के 16वें दिन 6.25 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ हनुमान का 16 दिनों का कुल कलेक्शन अब 164.75 करोड़ रुपये हो गया है. जल्द लेगी 200 करोड़ के क्लब में एंट्रीअगर फिल्म इस तरह से आगे बढ़ती रही तो हनुमान जल्द ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो सकती है. हांलाकि, अब हनुमाम के सामने ऋतिक और दीपिका की फिल्म फाइटर भी खड़ी है. ऐसे में क्या फाइटर की कमाई के सामने तेजा सज्जा की फिल्म डगमगाती है या नहीं, ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेगा. बता दें कि फाइटर से पहले हनुमान के साथ बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों का क्लैश देखने को मिला था. इस लिस्ट में मैरी क्रिसमस, अयलान, फिल्म गुंटूर कारम, कैप्टन मिलर जैसी फिल्में शामिल हैं. लेकिन कमाई के मामले में तेजा सज्जा ने महेश बाबू, धनुष और शिवा कार्तिकेयन जैसे बड़े स्टार्स को कड़ी टक्कर दी और इन सभी फिल्मों को पछाड़ते हुए हनुमान बॉक्स ऑफिस पर काफी आगे निकल चुकी है. फिल्म की कहानी एक यंग लड़के की होती है, जिसे भगवान हनुमान की तरफ से सुपरपावर मिल जाती है. वहीं सुपरपावर मिलने के बाद यह लड़का अपने लोगों के लिए लड़ता है. तेजा ने इस यंग लड़के का किरदार निभाया है. वहीं सुपरहीरो के रूप में तेजा सज्जा को खूब पसंद किया है.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading