November 8, 2026
सी टाइम्स
टेक्नोलॉजीमोबाइल

व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज में 70 फीसदी की कमी आई

नई दिल्ली, 27 अप्रैल | फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अफवाहों पर लगाम लगाने में सफलता हासिल की है। माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ने सोमवार को जानकारी दी कि व्हाट्सएप पर वायरल मैसेज में 70 फीसदी की कमी आई है। कोरोनावायरस महामारी के बाद सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और अफवाहों की बाढ़-सी आ गई थी। इसके बाद व्हाट्सएप ने मैसेज भेजने की सुविधा को सीमित कर दिया, जिसके बाद फर्जी मैसेज पर रोक लगाने में कामयाबी मिली है।

कंपनी के प्रवक्ता ने आईएएनएस से बयान साझा करते हुए कहा, व्हाट्सएप वायरल संदेशों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। इस नई सीमा को लागू करने के बाद से विश्व स्तर पर व्हाट्सएप पर भेजे जाने वाले अत्यधिक अग्रेषित (फॉरवर्डिड) संदेशों की संख्या में 70 फीसदी तक की कमी आई है।

प्रवक्ता ने कहा, यह बदलाव व्हाट्सएप को व्यक्तिगत और निजी बातचीत के लिए जगह देने में मदद कर रहा है।

कोविड-19 के प्रकोप के बीच गलत सूचनाओं के प्रवाह को रोकने के लिए सात अप्रैल को फेसबुक के स्वामित्व वाले व्हाट्सएप ने अग्रेषित संदेशों पर एक नई सीमा लागू करने की घोषणा की, जहां एक व्हाट्सएप यूजर ऐसे संदेशों को एक बार में एक चैट में ही अग्रेषित कर सकता है।

जबकि पहले किसी मैसेज को एक बार में पांच लोगों को फॉरवर्ड किया जा सकता था।

उल्लेखनीय है कि साल 2018 में व्हाट्सएप ने पहली बार मैसेज फॉरवडिर्ंग पर लगाम लगाई थी, जिसके बाद किसी मैसेज को एक बार में पांच लोगों को फॉरवर्ड किया जा सकता था। मैसेज फॉरवडिर्ंग को पांच लोगों तक सीमित करने के बाद वायरल होने वाले मैसेज में 25 फीसदी की कमी आई थी।

अन्य ख़बरें

‘इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव 2026’ का आज होगा उद्घाटन, 150 ‘डीप-टेक’ स्टार्टअप लगाएंगे स्टॉल

Newsdesk

बाजार की पाठशाला: रिटायरमेंट के बाद चाहिए प्रतिमाह 50,000 रुपये की इनकम? जानिए कितना करना होगा निवेश

Newsdesk

सरकार ने व्हाट्सएप के ‘यूजरनेम’ फीचर पर मेटा को भेजा नोटिस, फिलहाल रोलआउट पर लगाई रोक

Newsdesk

Leave a Comment