April 28, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

गुरु रंधावा की पहली फिल्म कुछ खट्टा हो जाए का पहला गाना जीना सिखाया जारी

गायक और संगीतकार गुरु रंधावा फिल्म कुछ खट्टा हो जाए के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं।फिल्म में रंधावा की जोड़ी सई मांजरेकर के साथ बनी है।7 फरवरी को फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसकी कहानी रोमांस और कॉमेडी से भरपूर है।अब कुछ खट्टा हो जाए का पहला गाना जीना सिखाया जारी कर दिया गया है। इसमें रंधावा और सई एक-दूसरे के इश्क में डूबे नजर आ रहे हैं।कुछ खट्टा हो जाए के पहले गाने जीना सिखाया को रंधावा ने परंपरा टंडन के साथ मिलकर गाया है। इस गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं।यह फिल्म 16 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। इस फिल्म के निर्देशन की कमान जी अशोक ने संभाली है।फिल्म में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।इला अरुण, अतुल श्रीवास्तव, परेश गनात्रा और परितोष त्रिपाठी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।गाने के बारे में बात करते हुए सई ने कहा, जीना सिखाया एल्बम व्यक्तिगत रूप से मेरा पसंदीदा है। यह एक भावपूर्ण गाना है, और इसे बहुत खूबसूरती से गाया गया है।अभिनेत्री ने कहा कि यह गाना भावनाओं से भरपूर है। मुझे उम्मीद है कि लोग जीना सिखाया को भी पसंद करेंगे।सई और गुरु रंधावा-स्टारर कुछ खट्टा हो जाए आगरा पर आधारित है, यह रोमांटिक कॉमेडी एक आधुनिक जोड़े इरा मिश्रा (सई) और हीर चावला (गुरु) और उनके परिवारों के बारे में है जो दर्शकों को हंसाएंगी। फिल्?म का संगीत एल्बम काफी शानदार है।

 

अन्य ख़बरें

भूत-बंगला’ ने बदली वामिका गब्बी की किस्मत, बनी करियर की पहली 100-करोड़ी फिल्म

Newsdesk

सिनेमाई इतिहास रचने को तैयार नागार्जुन, तब्बू के साथ शुरू की करियर की 100वीं फिल्म

Newsdesk

सिर्फ किताबें पढ़कर कोई अभिनेता नहीं बनता : शेखर सुमन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading