27.5 C
Jabalpur
August 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

50 लाख लेकर फरार ड्राइवर निकला मास्टरमाइंड—रिश्तेदारों संग रची साजिश, 7 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की रिकवरी”

रायपुर 27 अप्रैल  दिनदहाड़े 50 लाख रुपये लेकर फरार हुए ड्राइवर का सनसनीखेज खेल आखिरकार खुल गया और पुलिस ने महज दो दिन में पूरी साजिश का पर्दाफाश करते हुए 1 महिला सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर 49 लाख 50 हजार रुपये नगद और दो कारों समेत करीब 66 लाख 50 हजार रुपये का माल बरामद कर लिया, 25 अप्रैल 2026 को खम्हारडीह थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात में कंपनी के ड्राइवर कृष्णा साहू ने ही अंदरूनी प्लान बनाकर अपने साथियों के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया था, घटना के दिन कचना रायपुर से कंपनी की एमजी विंडसर कार में लगभग 50 लाख रुपये लेकर अकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन के साथ निकलने के बाद गीतांजली नगर भारत माता मूर्ति के पास गुटखा लेने के बहाने भूपेंद्र को नीचे उतारा और मौका मिलते ही कार सहित नगदी लेकर फरार हो गया, शिकायत मिलते ही पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर और पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए, थाना प्रभारी खम्हारडीह मानसी साकोरे और मुजगहन थाना प्रभारी अमित कोसिमा के नेतृत्व में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, आरोपी के भागने के हर रास्ते को ट्रैक किया, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार दबिश दी और आखिरकार कृष्णा साहू को पकड़ लिया, पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के साथ मिलकर पहले से प्लान बनाकर रकम को आपस में बांट लिया था, इसके बाद पुलिस ने एक-एक कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा साहू पिता स्व. हुलास राम साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम चुचरूंगपुर थाना मगरलोड जिला धमतरी हाल पता बीएसयूपी कॉलोनी ढेबर सिटी टिकरापारा रायपुर, कन्हैया राणा पिता नंदलाल राणा उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम परसदा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद हाल पता सेजबहार थाना मुजगहन रायपुर, श्रीमती सविता साहू पति स्व. दिलीप साहू उम्र 36 वर्ष निवासी गोगांव सीतानगर थाना गुढियारी रायपुर, भुनेश्वर साहू पिता स्व. कुमार साहू उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम कमरौद थाना मगरलोड जिला धमतरी हाल पता सुंदर नगर रावाभांठा थाना खमतराई रायपुर, ओम प्रकाश साहू पिता मुन्ना लाल साहू उम्र 38 वर्ष निवासी रावाभांठा थाना खमतराई रायपुर, विष्णु प्रसाद पटेल पिता कन्हैया लाल पटेल उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम हल्दी थाना नंदनीनगर अहिवारा जिला दुर्ग और टीकम पटेल पिता लेखन पटेल उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम हरदी पोस्ट सेमरिया थाना नंदनीनगर जिला दुर्ग शामिल हैं, आरोपियों के कब्जे से 49.50 लाख रुपये नगद, घटना में इस्तेमाल एमजी विंडसर कार और वर्ना कार बरामद की गई, पूरे मामले में थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 136/26 धारा 316(4), 306, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, इस त्वरित और तकनीकी कार्रवाई ने साफ कर दिया कि अब अपराध चाहे कितना भी चालाकी से किया जाए पुलिस की पकड़ से बचना मुश्किल है, बहरहाल, यह मामला सिर्फ गबन का नहीं बल्कि भरोसे के साथ की गई सबसे बड़ी धोखाधड़ी का उदाहरण बनकर सामने आया है।

 

अन्य ख़बरें

एक सितंबर को 1.22 लाख छात्रों को लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए ट्रांसफर करेंगे सीएम मोहन यादव

Newsdesk

मेडिकल कैश घोटाला: तीन तत्कालीन वित्तीय अफसरों की कार्यप्रणाली पर गहरा संशय

Newsdesk

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवर ले गए चोर, परिजन गए थे रिश्तेदारी में

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading