September 14, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप में छात्र रोशन निषाद ने हासिल किया छठवां स्थान

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 27 अप्रैल 2026 वर्ष 2026 में छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्कूलों के बच्चों को हराकर कक्षा तीसरी में शासकीय प्राथमिक शाला खिचरी का छात्र रोशन निषाद वर्ड पावर चैंपियनशिप छत्तीसगढ़ 26 का विजेता होने का गौरव प्राप्त किया व राष्ट्रीय स्तर के चैंपियनशिप के लिए मुंबई में प्रतिस्पर्धा हेतु चयनित हुआ।इस प्रतिस्पर्धा में देशभर के अलग अलग राज्यों के बच्चों जैसे तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तामिलनाडु, महाराष्ट्र,गुजरात, राजस्थान अलवर, मध्यप्रदेश झारखंड के साथ प्रतिस्पर्धा करना कोई मामूली बात नहीं है। मुंबई में आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में भाग लेकर रोशन निषाद और कोच सुनीता यादव सहायक शिक्षक (राज्य शिक्षक सम्मान एवं मुकुटधर पांडे स्मृति अलंकृत) ने छत्तीसगढ़ के अंग्रेजी साक्षरता के स्तर के अस्तित्व को बनायें रखा।

ग्रामीण परिवेश व आर्थिक रूप से कमजोर ‌वर्ग के छात्र रोशन निषाद ने सम्मानजनक स्थिति में छठवें स्थान पर रहा। ग्रामीण परिवेश के बच्चों को अंग्रेजी में सपना दिखाने का प्रयास, मेट्रो ट्रेन, वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर, लक्जरी रिसोर्ट में एसी के साथ ठहराना व मुंबई जैसे महानगर का दर्शन कराना किसी सपने से कम नहीं था। यह सब संभव हुआ है राज्य में उत्कृष्ट शिक्षिका के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाने वाली शिक्षिका सुनीता यादव के मेहनत, जज्बा और जुनून से।छात्र रोशन निषाद और कोच सुनीता यादव को मुंबई में छत्तीसगढ़ का चैंपियन बनने पर पुरस्कार प्रदान किया गया। मुंबई जाने के पहले दल ने कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे एवं जिला शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया से भेंट की थी। यह जिला सारंगढ़ -बिलाईगढ़ के लिए गौरव की बात है कि गांव का बालक शहर में अपना अंग्रेजी का हुनर प्रदर्शित किया।अंग्रेजी के 25 से 30 अक्षरों से बने हुए शब्दों को आसानी से बिना डरे पढ़ ले रहा है।

लीप फारवर्ड निहार शांति पाठशाला फनवाला मुंबई की एक बहुत बड़ी संस्था है जो सरकारी स्कूलों के प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी शिक्षा में स्तर सुधारने के लिए वर्ष भर कार्यक्रम आयोजित करती है। सत्र के अंत में प्रतियोगी आयोजित करके बच्चों को विजेता उपविजेता घोषित करके पुरस्कार प्रदान करता है।छत्तीसगढ़ में समग्र शिक्षा खिचरी को वर्ड पावर चैंपियनशिप का एक गढ़ माना जाता है। जहां हर साल बच्चे प्रतियोगिता के लिए चयनित होते हैं। इस लीप फार्वरड संस्था के फाउंडर प्रणिल नाइक और छत्तीसगढ़ की कोआर्डिनेटर रंजना केदार का विशेष सहयोग छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुआ।

 

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 10 आईपीएस और 127 पुलिस अधिकारियों का हुआ तबादला

Newsdesk

भारत दौरे के बाद तेहरान रवाना हुए ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, पीएम मोदी से जल्द मुलाकात की जताई उम्मीद

Newsdesk

‘यह वाकई एक शानदार उपलब्धि’, पीएम मोदी ने जूनियर एशिया कप का खिताब जीतने पर पुरुष और महिला हॉकी टीम को दी बधाई

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading