23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

अक्षय कुमार की बड़े मियां छोटे मियां का अनदेखा वीडियो जारी, एक्शन से भरपूर होगी फिल्म

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां खबरों में बनी हुई है। फिल्म कुछ हफ्तों में थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ भी रिलीज के लिए कमर कस चुके हैं। इस बीच फिल्म का बीटीएस वीडियो शेयर किया गया, जिसे देख फैंस के तोते उडऩे वाले हैं।बड़े मियां छोटे मियां में फुल ऑन एक्शन फिल्म होने वाली है। मूवी में एक-एक एक्शन सीन रियल होने वाला है, जिसका दावा मेकर्स ने फिल्म के बीटीएस वीडियो में किया है।बड़े मियां छोटे मियां का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था, जिसमें टाइगर श्रॉफ और अक्षय कुमार जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आए थे। वहीं, अब बीटीएस वीडियो बाहर आने के साथ ही ये बात भी सामने आ गई है कि फिल्म में मिसाइल गन चलाने से लेकर बम ब्लास्ट करने तक, एक-एक एक्शन सीन रियल है। यहां तक कि फाइट सीन भी एक्टर्स ने खुद किए है।बड़े मियां छोटे मियां के बीटीएस वीडियो में फिल्म के प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और वासु भगनानी बात करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ने कहा कि फिल्म में जब अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ जैसे दो बड़े एक्शन स्टार्स हैं, तो फिल्म में एक्शन भी रियल होना चाहिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि बम धमाकों से लेकर चौपर के साथ फिल्माए गए एक-एक एक्शन सीन रियल में शूट किए गए हैं।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading