33.4 C
Jabalpur
June 21, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकहेडलाइंस

यूपी एसटीएफ ने चार टाइम बम के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया

मुजफ्फरनगर, 16 फरवरी । मेरठ यूनिट की उत्तर प्रदेश विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शुक्रवार को एक विशेष सूचना पर मुजफ्फरनगर जिले के खालापार इलाके से चार टाइम बम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को आईईडी बम के संबंध में एक विशेष गुप्त सूचना मिली थी। विशिष्ट इनपुट के आधार पर शुक्रवार सुबह को छापेमारी कर आरोपी जावेद को उसके ठिकाने से पकड़ लिया गया। उसके कब्जे से चार जिंदा टाइम बम को जब्त किया गया है।

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बम एक महिला के ऑर्डर पर बनाए थे। पुलिस ने महिला की तलाश शुरू कर दी है।

एसटीएफ अपर पुलिस अधीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जावेद को छापेमारी के दौरान मुजफ्फरनगर के खालापार इलाके से गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चार जिंदा टाइम बम को जब्त किया गया है। बम डिस्पोजल स्कवॉड मेरठ की टीम मौके पर मौजूद है।

आरोपी जावेद ने टाइम बम बनाने की बात कबूल की है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह डिमांड पर इससे पहले भी टाइम बम बना चुका है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी से विभिन्न एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

अन्य ख़बरें

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल मिलने पर छात्रों ने जताई खुशी

Newsdesk

खबर सात

Newsdesk

अमित शाह के ‘असली शिवसेना’ वाले बयान पर संजय राउत का हमला, पीएम बनने की चाह में कर रहे राजनीति

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading