26.5 C
Jabalpur
October 24, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

हुमा कुरैशी हुईं एनिमल की मुरीद, बोलीं- पसंद आई रणबीर कपूर की मर्दानगी

एनिमल एक ऐसी फिल्म रही जिसने बेशक बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की हो, लेकिन इसने पूरी इंडस्ट्री को दो भागों में बांट दिया है।दर्शकों सहित जहां कुछ कलाकार एनिमल में दिखाई गई चीजों का पुरजोर विरोध कर रहे हैं, वहीं कुछ ऐसे हैं जिन्हें फिल्म बहुत पसंद आई है।रणबीर कपूर की एनिमल के पक्ष में आए सितारों की लिस्ट में हुमा कुरैशी का नाम भी शामिल हो गया है।अभिनेत्री ने फिल्म की जमकर तारीफ की है।हुमा ने निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की एनिमल पर खुलकर अपने विचार रखे।वह बोलीं, मुझे फिल्म बहुत पसंद आई और मैंने इसका भरपूर लुत्फ उठाया। मुझे इसकी मर्दानगी, एक्शन और संगीत बहुत पसंद आया। यह बहुत ही कलात्मक फिल्म है और मुझे लगता है कि हर तरह की फिल्में बननी चाहिए। एक दर्शक के रूप में यह आपकी पसंद है कि आप उस फिल्म को देखना चाहते हैं या नहीं।हुमा ने एनिमल जैसी फिल्म करने में अपनी रुचि व्यक्त की।उन्होंने कहा, मैं ऐसी फिल्म करना पसंद करूंगी, जिसमें मैं मशीन गन पकड़ सकूं और हजारों लोगों को मार सकूं। मुझे लगता है कि एक अभिनेता के रूप में किसी इतनी विनाशकारी चीज का हिस्सा बनना बहुत रोमांचक है।अभिनेत्री ने कहा कि जब वह वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट फिल्में देखती हैं तो उन्हें लगता है एक कलाकार के रूप में ऐसा किरदार निभाना बहुत रोमांचक है।द वुल्फ ऑफ वॉल स्ट्रीट 2013 में रिलीज हुई एक हॉलीवुड क्राइम फिल्म है। इस फिल्म में लियोनार्डो डीकैप्रियो और मार्गोट रौबी जैसे कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कारोबार किया था और यह फिल्म सुपरहिट रही थी।हुमा ने कहा कि लोगों को यह बहस करनी चाहिए कि फिल्में किस तरह से प्रभाव डालती हैं।वह बोलीं, अगर फिल्मों ने समाज पर इतना प्रभाव डाला है तो मुझे लगता है कि हम बेहतरीन फिल्में बना रहे हैं इसलिए समाज में सुधार हो जाना चाहिए था। अगर अब तक नहीं सुधरे तो बिगड़ेंगे भी नहीं। मैं कह रही हूं कि एनिमल भी बनाओ और महारानी भी बनाओ, जब तक लोगों को पसंद है, तब तक वे इसे देखेंगे।रणबीर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे कलाकारों से सजी एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कारोबार किया। एनिमल ने दुनियाभर में 900 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि, फिल्म को आलोचकों और दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं।काम की बात करें तो हुमा आखिरी बार तरला दलाल के जीवन पर आधारित फिल्म तरला में नजर आई थीं। वह अगली बार पूजा मेरी जान में नजर आएंगी, जिसमें उनके साथ मृणाल ठाकुर भी मुख्य भूमिका में हैं।इसके साथ ही अभिनेत्री के जल्द ही अपने पॉलीटिकल ड्रामा सीरीज महारानी के तीसरे सीजन में भी नजर आएंगी। वह सोनी लिव की सीरीज में रानी भारती की अपनी भूमिका दोहराती नजर आएंगी।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading