22.1 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनहेडलाइंस

एक्शन से भरपूर योद्धा का टीजर हुआ रिलीज, सिद्धार्थ मल्होत्रा एक्शन हीरो बनकर मचाएंगे धमाल

सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछले लंबे समय से अपनी मचअवेटेड फिल्म योद्धा को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. हाल ही में 13 हजार फीट की ऊंचाई से दुबई में फिल्म का पोस्टर लॉन्च किया गया था. वहीं अब मेकर्स दमदार एक्शन सीक्वेंस के साथ फिल्म का टीजर जारी कर दिया है. वहीं इस टीजर को सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि हमने उड़ान भर दी है.. आप सभी इस हाई-ऑक्टेन एक्शन के लिए तैयार हो जाइए… वहीं टीजर की बात करें तो इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा फूल ऑन एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं. हाथों में बंदूक लिए सिद्धार्थ आतंकियों के साथ जमकर मार-धार करते हुए दिखाई दे रहे हैं. वे एक आर्मी ऑफिसर के किरदार नजर आ रहे हैं, जहां वह अपने लक्ष्य पर फोकस करते हुए दिखाई दे रहे हैं.फैंस को एक्टर का ये धांसू अवतार खूब पसंद आ रहा है. वहीं टीजर को भी दर्शकों की तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहे हैं. किसी एक यूजर ने कमेंट में लिखा है कि ये फिल्म हिस्ट्री बनाने वाली है. तो किसी अन्य यूजर ने टीजर को सुपरहिट बताया है. बता दें कि फिल्म में एक ऐसा योद्धा की कहानी दिखाई गई है, जो एयरप्लेन हाईजैक करने वाले आतंकियों के खिलाफ लड़ता है और प्लेन मैं मौजूद सभी पैसेंजर को सही सलामत वापस लेकर आता है. वहीं इस योद्धा के किरदार में सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे, जो एक सोल्जर की भूमिका निभाएंगे.वहीं इस फिल्म के पहले शेरशाह में सिद्धार्थ एक सोल्जर की भूमिका निभा चुके हैं. ऐसे में फैंस अपने चहेते सितारे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं. बता दें कि इस फिल्म में पहली बार सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ दिशा पाटनी स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं,. वहीं इन दोनों के अलावा योद्धा में राशि खन्ना भी अहम भूमिका में हुए नजर आने वाली हैं.बता दें कि ये फिल्म 15 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading