21.8 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

नर्मदा महोत्सव : माँ नर्मदा को अर्पित किया पहला आमंत्रण पत्र



जबलपुर। माँ नर्मदा के तट पर बसे  विश्व विख्यात पर्यटन स्थल भेड़ाघाट में शरद पूर्णिमा पर 24 और 25 अक्टूबर को आयोजित किये जा रहे दो दिनों के नर्मदा महोत्सव का पहला आमंत्रण पत्र परंपरा के मुताबिक आज बुधवार को माँ नर्मदा को अर्पित किया गया।

अपर कलेक्टर अखिलेश सिंह एवं भेड़ाघाट नगर परिषद के अध्यक्ष श्री चतुर सिंह लोधी ने धुँआधार जलप्रपात के समीप माँ नर्मदा की पूजा अर्चना की और दीप दान किया तथा माँ नर्मदा के पावन प्रवाह में आमंत्रण पत्र अर्पित कर नर्मदा महोत्सव के सफल और निर्विघ्न आयोजन की प्रार्थना की। माँ नर्मदा को आमंत्रण पत्र अर्पित करने के साथ ही नर्मदा महोत्सव के आमंत्रण पत्र वितरण कार्य का शुभारंम भी किया गया।

इस अवसर पर नगर परिषद भेड़ाघाट के उपाध्यक्ष जगदीश दहिया, मुख्य नगर पालिका अधिकारी विक्रम झरिया, जबलपुर पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के नोडल अधिकारी जीतेन्द्र जैन, किशोर दुबे, लक्ष्मी नारायण दुबे एवं महेश तिवारी भी मौजूद थे।

अन्य ख़बरें

मदन महल फ्लाईओवर पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपति और दो बच्चे घायल

Newsdesk

जनविश्वास अभियान: वार्डों में पहुंचे अधिकारी, मौके पर सुलझाईं समस्याएं; छोटे कारोबारियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चोरों को ‘ ओमप्रकाश ‘ के घर से निकलने का था इंतजार ! सीसीटीवी फुटेज वायरल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading