21.8 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य पाटन में वृक्षारोपण, जनसंवाद एवं विकास कार्यों का  हुआ लोकार्पण



जबलपुर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल के मुख्य आतिथ्य में पाटन में वृक्षारोपण, जनसंवाद एवं लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वच्छ ग्राम गुरु पिपरिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड में ‘एक पेड़ मां के नाम 3.0’ अभियान के तहत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र बढ़ाने का संदेश दिया गया।

मंत्री श्री पटेल ने नाग तालाब पार्क परिसर में आयोजित जनसंवाद में आम नागरिकों से संवाद कर जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्री आचार्य जगेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बस स्टैंड के सामने सेल्फी पॉइंट, रेस्ट हाउस के सामने ओपन जिम सहित वार्ड क्रमांक 8 में शंकर जी का चबूतरा तथा कालीमाई मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक एवं टीन शेड कार्यों का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मदन महल फ्लाईओवर पर दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत, दंपति और दो बच्चे घायल

Newsdesk

जनविश्वास अभियान: वार्डों में पहुंचे अधिकारी, मौके पर सुलझाईं समस्याएं; छोटे कारोबारियों को मिला योजनाओं का लाभ

Newsdesk

चोरों को ‘ ओमप्रकाश ‘ के घर से निकलने का था इंतजार ! सीसीटीवी फुटेज वायरल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading