September 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकहेडलाइंस

हैदराबाद में मकान तोड़ने के दौरान किरायेदार की मौत

हैदराबाद, 22 फरवरी । हैदराबाद में गुरुवार को एक घर को ढहाने के दौरान उसमें रहने वाले किरायेदार की मौत हो गई।

यह घटना कुकटपल्ली पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत मूसापेट में हुई।

पूर्व नगरसेवक टी. श्रवण कुमार ने मूसापेट में अपने पुराने घर को तोड़ रहे थे। तोड़फोड़ से एक दिन पहले जो लोग किराए पर रह रहे थे, उन सभी से मकान खाली करा लिया गया था।

सुबह मजदूरों ने ढांचे को आंशिक रूप से ध्वस्त कर दिया। उन्होंने दोपहर के भोजन के बाद काम फिर से शुरू किया और पुराने ढांचे को गिराने का काम पूरा किया।

बाद में उन्हें मलबे के नीचे एक आदमी मिला। उसकी पहचान स्वामी रेड्डी के रूप में हुई, जो किरायेदार के रूप में वहां रहता था।

बुधवार रात वह शरब के नशे में घर आया और सो गया। गुरुवार सुबह तोड़फोड़ का काम करने वाले मजदूरों को लगा कि घर में कोई नहीं है, तो उन्होंने ढांचे को ध्वस्त कर दिया, जिसके चपेट में वह आ गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

मैं भी बनूंगा कान्हा ..
“”””””””””””””””””””
मैं भी बनूंगा कान्हा जैसा,
जग में प्रेम बढ़ाऊंगा,
धरा मगन हो जाएगी ये,
जमकर धूम मचाऊंगा।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
बंशी की एक धुन पर सारी,
गैय्या दौड़ी आएंगी,
भर-भर मटकी माखन-मिसरी,
मन-भर सभी खिलाएंगी।
मैं भी बनूंगा कान्हा ..
कहीं कदंब के पेड़ भी होंगे,
और कहीं यमुना की कल-कल ,
ध्यान धरा जो कान्हा का तो,
मुस्काएंगे वो पल-पल।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
ठोकर खाकर जब-भी गिरूंगा,
मैया दौड़ी आएगी,
बाहों में भर लेगी फिर वो,
मन भर प्रेम जताएंगी।
मैं भी बनूंगा कान्हा …
“”””””””””””””””
कार्तिकेय कुमार त्रिपाठी ‘राम’
गांधीनगर इन्दौर (म.प्र.)

Newsdesk

महाराष्ट्र एफडीए की बड़ी कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर ईटक्लब के आउटलेट का लाइसेंस निलंबित

Newsdesk

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर को ड्राई डे घोषित, सभी शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading