31.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

तापसी मार्च में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड बैडमिंटन कोच मथियास बो से शादी करेंगी

मुंबई, 28 फरवरी । अभिनेत्री तापसी पन्नू को लेकर खबर है कि वो अपने लॉन्ग ट्रम बॉयफ्रेंड मथियास बो के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बीते दिनों अभिनेत्री शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ में भी नजर आई थीं।

दोनों प्रेमी युगल की शादी सिख और ईसाई रीति-रिवाज से होने की खबरें हैं।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री मार्च में उदयपुर में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंधेंगी।

दरअसल, मथियास ने पिछले साल तापसी के जन्मदिन पर उनकी पार्टी में भी हिस्सा लिया था।

तापसी और मथियास पिछले एक दशक से अधिक समय से डेटिंग कर रहे हैं।

डेनमार्क के रहने वाले मथियास बैडमिंटन खिलाड़ी से कोच बने हैं। उन्होंने 1998 में इंटरनेशनल डेब्यू किया। वह युगल में दुनिया के नंबर 1 खिलाड़ी बने और वर्तमान में युगल में भारतीय टीम के कोच हैं।

उन्होंने लंदन में 2012 ओलंपिक में पुरुष युगल में रजत पदक और 2013 विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक जीता।

तापसी 2013 में अपने बॉलीवुड डेब्यू के आसपास डेटिंग शुरू की थी।

अन्य ख़बरें

शेफ दामू को याद कर भावुक हुईं राम्या पांडियन, बोलीं- ‘आपकी प्यार भरी बातें और आशीर्वाद हमेशा याद आएंगे

Newsdesk

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading