23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीयहेडलाइंस

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से चिराग पासवान ने की मुलाकात

नई दिल्ली, 13 मार्च । लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन और सहयोगी दलों के साथ सीट बंटवारे को लेकर भाजपा में बातचीत और बैठकों का दौर जारी है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अपने आवास पर ओडिशा भाजपा कोर कमेटी के नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष चिराग पासवान भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात कर रहे हैं।

बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच चल रही बातचीत के दौरान बिहार भाजपा के बड़े नेता मंगल पांडे भी मौजूद हैं। अमित शाह के आवास पर चल रही बैठक में ओडिशा प्रभारी विजयपाल सिंह तोमर समेत प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्य से जुड़े अन्य अहम नेता मौजूद हैं।

बिहार की बात करें तो, चिराग पासवान अभी भी हाजीपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं और साथ ही वह अपनी पार्टी के लिए भी लोकसभा की पांच सीटें मांग रहे हैं।

नीतीश कुमार के फिर से एनडीए गठबंधन में आने के बाद से भाजपा को बिहार में नए सिरे से अपने सहयोगी दलों के बीच लोकसभा सीटों के बंटवारे पर मंथन करना पड़ रहा है।

अन्य ख़बरें

एशियन पैरा गेम्स: पीएम मोदी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर स्वदेश लौटे एथलीटों को दी बधाई, कहा- देश के लिए गर्व और खुशी का पल

Newsdesk

रूस की संसद के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन नई दिल्ली पहुंचे, 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच में लेंगे हिस्सा

Newsdesk

25,000 रुपए की मासिक एसआईपी या 5 लाख रुपए का लंपसम निवेश, 20 साल में किससे बनेगा ज्यादा फंड?

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading