September 3, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

दिल्ली जल बोर्ड मामले में ईडी के समक्ष पेश नहीं होंगे सीएम केजरीवाल : सूत्र

नई दिल्ली, 18 मार्च | आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) मामले में सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं होंगे।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीएम केजरीवाल ईडी के समन पर नहीं जाएंगे। सूत्र ने पार्टी के हवाले से कहा, ‘जब कोर्ट से जमानत मिल गई है, तो ईडी बार-बार समन क्यों भेज रही है?’

“ईडी के समन अवैध हैं। बीजेपी ईडी के पीछे छिपकर चुनाव क्यों लड़ना चाहती है?”

रविवार को दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी ने कहा था कि मुख्यमंत्री को दो मामलों में दो समन भेजे गए हैं।

सीएम केजरीवाल को डीजेबी मामले में सोमवार को और एक्साइज पॉलिसी मामले में गुरुवार को जांच एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है।

उन्होंने कहा कि समन की टाइमिंग से पता चलता है कि बीजेपी अपने राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल करने की जानबूझकर कोशिश कर रही है।

आतिशी ने कहा,” केंद्र सरकार सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार कर लोकसभा चुनाव में उनके अभियान में बाधा डालने की रणनीति बना रही है।”

अन्य ख़बरें

नेपाल आपदा: अब तक 166 भारतीयों का रेस्क्यू, कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए 410 भारतीय चीन से लौटे

Newsdesk

बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर भारत पहुंचे, पीएम मोदी से करेंगे बातचीत

Newsdesk

प्रधानमंत्री की तस्वीर हटाने के मामले में मनसे कार्यकर्ता आशीष साबले गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading