23.5 C
Jabalpur
October 25, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

‘वेदा’ के टीजर में एक्शन अवतार में दिखाई दिए जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ

मुंबई, 19 मार्च। जॉन अब्राहम की एक्शन से भरपूर फिल्‍म ‘वेदा’ का टीजर मंगलवार को जारी किया गया। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ एक्‍ट्रेस शरवरी वाघ, अभिषेक बनर्जी भी मुख्य भूमिका में हैं।

फिल्म में शरवरी एक फाइटर का किरदार निभा रही हैं, जहां उनके साथ जॉन भी नजर आ रहे हैं। फिल्‍म में अभिषेक एक राजनेता की भूमिका निभा रहे हैं, जो फिल्‍म में जॉन अब्राहम से भिड़ते नजर आएंगे।

जॉन ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोअर्स के साथ फिल्‍म का टीजर शेयर किया।

अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “झगड़ा नहीं आता मुझे, सिर्फ जंग लड़नी आती है, ‘वेदा’ 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।”

फिल्म का निर्देशन जॉन के साथ ‘सलाम-ए-इश्क’ और ‘बाटला हाउस’ में काम कर चुके निखिल आडवाणी ने किया है। ‘वेदा’ 12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading